Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में फिर बदला मौसम आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आज एक बार फिर से करवट ली है। मौसम विभाग (Weather department) ने आज प्रदेश में बारिश और बर्फबारी (Rain and snowfall) का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आज कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग (Department) की मानें तो शनिवार से प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी (Alert issued) किया गया है। ऐसे में निचले व मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में फिर से जमकर बारिश (Heavy rain) हो सकती हैं। वहीं पिछले कई दिनों से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी का देखते हुए सैलानी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए रोहतांग का रूख करने लगे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो राज्य में आज से 25 अक्तूबर तक मौसम खराब रहेगा। वहीं 23 और 24 को दो दिन भारी बारिश व बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 23 और 25 अक्तूबर को प्रदेश में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। बारिश व बर्फबारी से प्रदेश के लोगों को फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अधिकारयों की मानें, तो प्रदेश में बारिश व बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। ऐसे में फिर से प्रदेश में ठंड का प्रकोप शुरू हो जाएगा। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में जब से बर्फबारी गिरनी शुरू हुई है तब से मौसम में बदलाव देखा जा रह है। प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। गुरुवार को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ऊना जिले में अधिकतम तापमान 31.9, बिलासपुर जिले में 31.0, सुंदरनगर में 29.5, हमीरपुर जिले में 29.2, भुंतर में 29.0, कांगड़ा-नाहन में 28.8, चंबा जिले में 28.2, धर्मशाला में 24.6, राजधानी शिमला में 22.4, कल्पा में 19.0, डलहौजी में 18.9 और केलांग में 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS