Mausam Ki Jankari: हिमाचल में बदला मौसम, रोहतांग दर्रे में ताजा हिमपात, मैदानी इलाकों में भी बढ़ी ठंडक

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। कुल्लू जिले (Kullu district) में 13000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे (Rohtang Pass) में ताजा हिमपात (Snowfall) हुआ है। हांलाकि मौसम विभाग (Weather Department) ने इस बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी। आज प्रदेश में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान एवं ऊंचाई वाले पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
Himachal Pradesh: Rohtang Pass, at an altitude of over 13000 feet, in Kullu district receives fresh snowfall.
— ANI (@ANI) October 17, 2021
Visuals from this afternoon. pic.twitter.com/70YC5weA6v
हिमाचल जिला किन्नौर में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। जिससे पहाडिय़ा पर बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं जिला प्रशासन किन्नौर द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए ऊंचाई वाले स्थानो पर जाने से लोगों को मनाही की है तथा पर्यटकों एवं जिला की जनता को नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स में मुताबिक, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हिमाचल के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सोलन, बिलासपुर, सिरमौर, शिमला, किन्नौर में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हमीरपुर और ऊना में येलो अलर्ट जारी हुआ है। लाहुल-स्पीति के लिए किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं है। प्रदेश में कल तक भारी बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम के करवट बदलने से प्रदेश ठंड भी बढ़ गई है। अगर पहाड़ों पर हिमपात होता है तो इसका सीधा असर ठंड पर पड़ेगा। पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ जाएगी।
आपको बता दें कि किन्नौर में जिला प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए ऊंचाई वाले स्थानो पर जाने से लोगों को मनाही की है। पर्यटकों एवं जिला की जनता को नदी नालों से दूर रहने एवं अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की जा रही है ताकि कोई अनहोनी न हो। ऐसी स्थिति पैदा होने पर तुरंत जिला आपदा प्रबंधन से संपर्क करने की बात कही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS