mausam ki jankari: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, भूस्खलन की भी संभावना

mausam ki jankari: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, भूस्खलन की भी संभावना
X
mausam ki jankari: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज प्रदेश में येलो और सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने लोगों को नदी-नालों और ऊंचाई वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी है।

mausam ki jankari: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज प्रदेश में येलो और सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने लोगों को नदी-नालों और ऊंचाई वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में भूस्खलन होने की संभावना को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और शिमला में येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा सोमवार के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम खराब बना रहेगा। बरसात से फिलहाल लोगों को कोई राहत नहीं मिलेगी। बारिश अधिक होने से गहरे इलाकों के पानी भर गया है जिससे लोगों को परेशानियां हो रहीं हैं।

Tags

Next Story