Mausam Ki Jankari: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, विभाग ने जारी किया भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) आज एक बार फिर से मौसम (Mausam) बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज से 18 अक्तूबर तक भारी बारिश और बर्फबारी (Snowfall) की चेतावनी जारी की है। रविवार को प्रदेश के लाहौल स्पीति सहित तमाम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम के करवट लेने से आने वाले दिनों में ठंड में बढोतरी दर्ज की गई है। हांलाकि प्रदेश में आज सुबह धूप खिली हुई है। लेकिन मौसम विभाग ने शनिवार से सोमवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश में आज के लिए इन छह जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को लाहौल-स्पीति को छोड़ 11 जिलों में आंधी और भारी से भारी बारिश की संभावना है। तीन जिलों शिमला, सोलन व सिरमौर में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।
यही नहीं प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फबारी की आशंका है। ऐसे में जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है कि लेह मनाली हाईवे पर जाने से लोग बचें, क्योंकि इस मार्ग पर बारलाचा पर बर्फबारी से वाहनों के फंसने की संभावना रहती है। वहीं, चंद्रताल मार्ग पर भी सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। लाहौल स्पीति पुलिस का कहना है कि मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-03) का प्रयोग करने से बचें और ऊपरी-पहाडी क्षेत्रों में जाने से परहेज रखें।
हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश के सोलन जिले का न्यूनतम तापमान शिमला से करीब दो से ढाई डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिले में 35.0 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं चंबा जिले में अधिकतम तापमान 31.9 रहा। डलहौजी 21.1, केलांग 20.9, धर्मशाला 29.5, कांगड़़ा जिले में 32.4, भुंतर 32.4, हमीरपुर जिले में 33.4, सुंदरनगर 33.8, बिलासपुर जिले में 34.5, राजधानी शिमला में 26.8, कल्पा 23.5, सोलन जिले में 31.5 रिकार्ड किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS