किन्नौर में अपहरण के बाद नाबालिग लड़की के साथ किया रेप, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की पकड़ में आया आरोपी

किन्नौर में अपहरण के बाद नाबालिग लड़की के साथ किया रेप, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की पकड़ में आया आरोपी
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर जिले (Kinnaur District) से एक नाबालिग लड़की (Minor girl) के साथ रेप का मामला सामने आया है। लड़की नेपाली मूल की बताई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर जिले (Kinnaur District) से एक नाबालिग लड़की (Minor girl) के साथ रेप का मामला सामने आया है। लड़की नेपाली मूल की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रेप (Rape) से पहले नाबलिग लड़की का पहले अपहरण (Kidnapping) किया गया फिर उसे साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। जो लड़का लड़की का अपहरण करके ले गया था उसकी उम्र 24 साल है। वारदात को अंजाम देने वाला शख्स भी नेपाली मूल का ही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लड़की को छुड़ाकर परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक यशवंत नगर पुलिस चौकी के तहत एक नाबालिग नेपाली लड़की को 24 वर्षीय नेपाली युवक भगाकर ले गया था। लिहाजा, लड़की के पिता ने इसकी प्राथमिकी यशवंत नगर चौकी में दर्ज करवाई थी इसके बाद पुलिस में मामले में बिना किसी देर के कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से युवक के फोन की डिटेल हासिल की।

इसके बाद पुलिस ने कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए किन्नौर में युवक और लड़की को खोजना शुरू किया। वहीं चौकी प्रभारी चेतन चौहान और मुख्य आरक्षी विकास ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस दल ने बरसात के मौसम में अपनी जान जोखिम में डालकर दो किलोमीटर तक पैदल चलकर किन्नौर जिले के रारंग गांव से लड़की और आरोपी युवक को पकड़ने में कामयाबी हांसिल की। इस मामले की डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। वहीं आरोपी पर पॉक्सो अधिनियम एवं भारतीया दंड संहिता की धारा 376 और धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

Next Story