उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 68 स्थानों पर रैलियों को किया संबोधित: सांसद सुरेश कश्यप

उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 68 स्थानों पर रैलियों को किया संबोधित: सांसद सुरेश कश्यप
X
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप (BJP State President Suresh Kashyap) ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय दीपकमल (BJP Headquarters Deepakmal) चक्कर शिमला में हुई बैठक में सभी विभागों के कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप (BJP State President Suresh Kashyap) ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय दीपकमल (BJP Headquarters Deepakmal) चक्कर शिमला में हुई बैठक में सभी विभागों के कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि उपचुनाव (By election) के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Cm jairam thakur) ने 68 स्थानों पर रैलियों को संबोधित किया है। उन्होंने खुद 40 स्थानों में रैलियों को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने 10 रैलियों को, पार्टी के प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने 24, पार्टी के सहप्रभारी संजय टंडन ने 21 रैलियों को संबोधित किया है।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार कर्मचारी मित्र सरकार है। भाजपा का सदैव यह मत रहा है कि कर्मचारी प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं, इसलिए पार्टी कर्मचारी हितों और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति सदा सकारात्मक रुख अपनाकर कार्य करती है। कर्मचारियों के पुरानी-नई मांगों के प्रति सरकार सदैव सजग है और समाधान के प्रति सदा प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार हर वर्ग का बराबर विकास कर रही है। प्रदेश सरकार किसी भी वर्ग के साथ पक्ष पात नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने समाज के गरीब वर्ग की चिंता करते हुए 356 करोड़ रुपये की योजना के माध्यम से सरकारी डिपुओं के माध्यम से आटा, चावल, तीन प्रकार की दालें, चीनी और खाद्य तेल सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। हिमाचल के चार उपचुनाव में हमारे प्रदेश के सभी स्टार प्रचारकों ने सघन रैलियों के माध्यम से पार्टी का दृष्टिकोण और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

Tags

Next Story