कांगड़ा: सैलानियों के लिए खुली पौंग झील, अब मछुआरे भी पकड़ सकेंगे मछली

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले (Kangra District) में स्थित पौंग झील (Pong Lake) पर्यटकों को लिए एक बार फिर से खोल दी गई है। आपको बता दें कि प्रदेश में वर्ड फ्लू वायरस (Word flu virus) फैलने के बाद सुरक्षा कारणों से पौंग झील को बंद कर दिया था। अब धीरे-धीरे चीजें सामान्य होने लगी हैं प्रशासन ने वैसे ही अब पावंदियों को हटा लिया है। आपको बता दें कि पहले 11 महीने से बंद पड़ी कांगड़ा घाटी पर चलने वाली ट्रेनों को फिर से चालू किया गया है और अब पर्यटकों (Tourist Place) के लिए दो महीने से अधिक समय के बाद पौंग झील को भी खोल दिया गया है। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राहुल रुहाने ने यह जानकारी दी है।
आपको बता दें कि बर्ड फ्लू के कारण दो महीने से इस झील में पूर्ण रूप से हर गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। यहां तक कि मछुआरों को मछली पकडऩे के लिए भी दो महीने प्रतिबंध लगा था। अब पर्यटक मोटर बोट के जरिए झील में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं।
फिलहाल झील में मछुआरों के मछली पकड़ने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। मछुआरे अब यहां मछली पकड़ सकते हैं। वहीं आम लोग भी यहां घुमने के लिए जाने लगे हैं। पर्यटकों के यहां जाने से पर्यटन कारोबार को भी नई गति मिलेगी। हिमाचल में लॉकडाउन के बाद से ही पर्यटन कारोबारी परेशान हैं। अब कारोबारियों को इससे कुछ राहत मिलेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS