निर्धारित क्वारंटाइन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाए: सीएम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोविड देखभाल केंद्रों में मरीजों की सुविधा, स्वास्थ्य देखभाल और उन्हें संतुलित भोजन उपलब्ध प्रदान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड देखभाल केंद्रों में मरीजों की डाइट और देखभाल के लिए निर्धारित प्रोटोकाल का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिला सोलन और सिरमौर के उपायुक्तों से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और विभिन्न उपायों के बारे में विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि निर्धारित क्वारंटाइन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश से बाहर जाकर 48 घंटे के भीतर वापस आने की सुविधा का दुरूपयोग रोकने के लिए प्रक्रिया का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कोविड पाजिटिव मामलों में बढ़ोतरी के दृष्टिगत बद्दी-नालागढ़ और नाहन में लॉकडाउन लगाने के बारे में भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों का प्रोटोकाल पुनः निर्धारित किया गया है। अन्य राज्यों से प्रदेश में आने वाले प्रवासी श्रमिकों को संस्थागत क्वारंटाइन किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS