Shimla: राष्ट्रपति ने साल 2012 में गांव-गांव जाकर भाजपा उम्मीदवार के लिए मांगे थे वोट

Shimla: राष्ट्रपति ने साल 2012 में गांव-गांव जाकर भाजपा उम्मीदवार के लिए मांगे थे वोट
X
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन दिनों हिमाचल की राजधानी शिमला के दौरे पर हैं तो पुरानी बातें भी ताजा हो गई हैं। पता चला है कि रामनाथ कोविंद साल 2012 में भी हिमाचल आए थे। उस वक्त उन्होंने नाचन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए गांव-गांव पहुंचकर वोट मांगे थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) का पहले से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से गहरा रिश्ता रहा है। कहने के लिए तो वे प्रथम बार साल 1974 में कुल्लू मनाली आए थे। लेकिन इसके बाद से वह समय-समय पर हिमाचल आते रहे। रामनाथ कोविंद साल 2012 के विधानसभा चुनावों (assembly elections) में नाचन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी थे। उस वक्त वो यहां करीब दो सप्ताह तक रहे। साथ ही 15 से ज्यादा पंचायतों का दौरा किया था। साथ ही गांव-गांव पहुंचकर लोगों से उस वक्त बीजेपी (BJP) के उम्मीदवार रहे विनोद कुमार के लिए मत मांगे थे।

विनोद कुमार उस दौरान पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। विनोद कहते हैं कोविंद काफी मीठे स्वभाव के शख्स हैं। कोविंद उस वक्त विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर ही ठहर जाया करते थे। वह बिना झिझके कहीं भी आम कार्यकर्ताओं के बीच बैठ जाते थे। स्थानीय रिति रिवाजों का वो खूब सम्मान करते थे। ये एक बीजेपी कार्यकर्ता संतराम मोदी के घर ठहरे थे तो वहां स्थित घूघा मंदिर में पूजा अर्चन करने के बाद ही भोजन किया था।

कोविंद का यही मिलनसार स्वभाव स्थानीय नागरिकों को अपनत्व देता था। विनोद कुमार की जीत में कोविंद के परिश्रम ने खास भूमिका निभाई थी। विस उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद से उनकी पहली बार मुलाकात उसी दौरान हुई थी। क्योंकि वो भी विनोद कुमार के समान ही प्रथम बार चुनाव लड़ रहे थे। उस दौरान रामनाथ कोविंद ने उनको भी कार्यकर्ताओं, युवाओं व आम लोगों के बीच जाने के टिप्स दिए थे।

Tags

Next Story