चन्नी को मां बगलामुखी से मिला आशीर्वाद, कांग्रेस नेता- बोले पंजाब सीएम जल्द करने आएंगे हिमाचल

चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) की जगह ली है। चरणजीत सिंह चन्नी की दलित राजनेता के तौर पर पहचान रही है। रविवार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा (Kangra) जिले के मां बगलामुखी मंदिर (Maa Baglamukhi Temple in Kangra) में चरणजीत सिंह चन्नी के लिए तांत्रिक अनुष्ठान (tantric rituals) किया गया था। आपको बता दें कि कांगड़ा में मां बगलामुखी मंदिर में अक्सर इस तरह के तांत्रिक अनुष्ठान किए जाते रहे हैं। विशेषकर सियासत से जुड़े चेहरे रात के अंधेरे में इस तरह के अनुष्ठान कराते हैं। अब चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बन गए हैं। इनसे पहले पंजाब में मुख्यमंत्री पद पर हमेशा ही जाट सिख का दबदबा रहा है।
चरणजीत सिंह चन्नी के लिए रविवार की सुबह में कांगड़ा मंदिर में तांत्रिक अनुष्ठान होने की बात मीडिया कर्मियों को मालूम हुई थी। इसबीच रविवार शाम में पंजाब के सीएम का चेहरा स्पष्ट हो गया। इसके बाद मंदिर में भी चमकौर सीट (जिला रोपड़-पंजाब) के कांग्रेस (Congress) प्रभारी सुनील कश्यप भी सामने आ गए। जहां कश्यप ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को मां बगलामुखी ने आशीर्वाद दे दिया है। उस वक्त वहां आसाम गोहाटी से कामख्या देवी के साधक अजय शर्मा भी उपस्थित थे।
जहां कश्यप ने बताया कि उनको अजय शर्मा ने सुबह ही बता दिया था कि पंजाब का मुख्यमंत्री एक दलित चेहरा होगा। इशारा चरणजीत सिंह चन्नी की ओर था। फिर चन्नी के लिए बगलामुखी मंदिर में अनुष्ठान शुरू किया गया था। यहीं कश्यप ने बताया था कि सीएम पद की शपथ के बाद स्वयं चरणजीत सिंह चन्नी मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने के लिए आएंगे। आपको बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से विधायक हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। अब इस बात का इंतजार है कि उनकी ओर से बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने लिए आने का कार्यक्रम कब तय होगा?
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS