पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में पंजाब पुलिस ने हिमाचल के दो आरोपियों को पकड़ा

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को गुप्त जानकारी देने के आरोप में पंजाब पुलिस ने हिमाचल के ऊना जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया है। Punjab Police आरोपियों से पुछताछ में जूटी हुई है। पुलिस ने इससे पहले, सिरमौर के कालाअंब के एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार, आरोप है कि युवक हलवारा एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से साझा करता था। आरोपी 19 साल का यह लड़का है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और जांच में इनके तार जिला ऊना से जुड़ रहे थे। गिरफ्तार लोगों में सिरमौर जिले के पीपल गांव का साबिर अली भी शामिल है।
ये है आरोप
आरोप है कि ये लोग हलवारा एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान को दे रहे थे। आरोपी व्हाट्स ऐप और डिजीटल माध्यम से ये एयरफोर्स स्टेशन की जानकारी सांझा कर रहे थे। आरोप है कि युवक ने स्टेशन की ड्राइंग साझा की है। इस मामले में फिलहाल सुरक्षा एजेंसिया और पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही हैं।
क्या कहना है एसपी अर्जित ठाकुर का
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि लुधियाना पुलिस ने जिला ऊना के एक युवक को ऊना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। मामला संवेदनशील होने की वजह से ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी सही पाए जाने पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS