हिमाचल में बारिश का कहर: लाहौल में बाढ़ से सात लोगों की मौत, जानें अपने शहर का हाल

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में रेड अलर्ट (Red alert) के बीच मंगलवार रात से शुरू हुई भारी बारिश (Heavy Rain) ने तबाही मचा रखी है। बारिश से लाहौल स्पीति के तोजिंग नाले में बाढ़ की चपेट में आने से सात लोगों की मौत (Death) हो गई। वहीं तीन अन्य की तलाश जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मृतकों की संख्या 9 हो चुकी है। आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चला रखा है। मलबे में शवों की तलाश करने में जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मरने वालों में तेज राम (75), देसराज (42) निवासी धमसोई और ऐतम राम (60) निवासी पनारसा, मंडी को रेस्क्यू किया गया है। वहीं कुल्लू जिले में 25 वर्षीय महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ पार्वती नदी में बह गई है। इसके अलावा कुल्लू में दिल्ली की एक पर्यटक महिला और एक स्थानीय व्यक्ति भी लापता है। किन्नौर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।
वहीं शिमला-कालका नेशनल हाईवे जगह-जगह भूस्खलन से बंद हो गया है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हमीरपुर की पटेरा पंचायत के पास सड़क पर बस पलट गई हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मंगलवार रात से बुधवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश में सबसे अधिक बारिश धर्मशाला में 101 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई। यहीं नहीं राजधानी शिमला में भी कई जगह भूस्खलन होने से गाड़ियां दब गई हैं। प्रदेश भर में सैकड़ों सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर हणोगी के पास खोती नाला में वाहन मलबे में दब गए और सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS