टिकैत बोले- सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेगी तो PM Modi का करूंगा समर्थन

किसान नेता राकेश टिकैत (Farmer leader Rakesh Tikait) शनिवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सोलन (Solan) में उन्होंने सेब मंडी (Apple Market) का निरीक्षण किया व छोटी मंडियों पर किसानों- बागबानों से अपने उत्पाद देने का आग्रह किया। कंडाघाट में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कर रहे हैं कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। अगर वह ऐसा करते हैं तो हम पीएम का समर्थन करते हैं। टिकैत ने कहा कि हिमाचल किसान एकजुट हो जाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अडानी-अंबानी उन्हें खत्म कर देंगे। इसके बाद टिकैत शिमला पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कृषि मंत्रालय नहीं है जिसके चलते किसानों को लूटा जा रहा है। 18 मंत्रालय कृषि को देखते हैं। लेकिन सभी ठीक तरीके से कार्य नहीं कर रहे हैं। वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश के किसानों से आग्रह किया कि हिमाचल का किसान एकजुट हो जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अडानी-अंबानी ग्रुप किसानों को खा जाएगा। कहा कि ये सभी चोर-लुटेरे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हिमाचल प्रदेश में भी आंदोलन किया जाएगा।
वहीं हिमाचल के टोल को फ्री करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे भी बंद करवाया जाएगा। इसी बीच सोलन मंडी में नारेबाजी को लेकर एक आढ़ती ने टिकैत का विरोध किया तो माहौल गरमा गया। टिकैत समर्थक बिगड़ गए व माहौल तनावपूर्ण हो गया। टिकैत ने भी जवाबी हमला बोला। इस प्रकरण के बाद सोलन मंडी में माहौल काफी देर तक गरमाया रहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS