राम सुभग सिंह होंगे हिमाचल के नए मुख्य सचिव, जानें इनके बारे में...

राम सुभग सिंह होंगे हिमाचल के नए मुख्य सचिव, जानें इनके बारे में...
X
हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal Pradesh Government) ने राम सुभग सिंह (Ram Subhag Singh) को नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। राम सुभग सिंह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal Pradesh Government) ने राम सुभग सिंह (Ram Subhag Singh) को नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। राम सुभग सिंह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले उनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार विभाग का कार्यभार था। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची (Chief Secretary Anil Kumar Khachi) को पद से हटा कर राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी।

इस संबंध में बाकायदा नोटिफिकेशन भी जारी हुई । हिमाचल सरकार ने 1986 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार खाची को दिसंबर 2019 में मुख्य सचिव नियुक्त किया था और राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर तैनाती के आदेशों के कुछ समय बाद उन्होंने अपने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। अब चुनाव आयुक्त के पद पर रहते हुए खाची को अतिरिक्त सेवा विस्तार भी मिलेगा।

बताया जा रहा है कि राम सुभग सिंह को संघ से नजदीकियों का लाभ मिला है। इसके अलावा बीजेपी ( BJP) के बड़े नेता भी राम सुभग सिंह की पैरवी कर रहे थे। 1986 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल खाची पहली जनवरी 2020 को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे। डेढ़ साल से ज्यादा मुख्य सचिव पद पर रहे। अनिल खाची डेढ़ साल बाद सेवानिवृत्त होंगे।

इस नियुक्ति के बाद अनिल खाची पर सबकी निगाहें रहेंगी। क्योंकि अनिल खाची की छवि ईमानदार अफसरों में आती है। हाल ही में मंत्री के साथ झगड़े की खबरें भी मीडिया में सामने आई थी। मुख्य सचिव को बदलने का मामला आज विधानसभा के मानसून सत्र में भी गूंजा। विपक्ष की तरफ से विधानसभा में शिमला से संबंध रखने वाले मुख्य सचिव अनिल खाची को हटाने का मामला प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत उठाया गया।

Tags

Next Story