सांसद राम स्वरूप शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, सीएम जयराम सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) के मंडी जिले से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा (BJP MP Ramswaroop Sharma) का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। आज उनके गृहनगर जोगिंद्रनगर (Hometown jogindernagar) के मछयाल श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं इससे पहले सुबह 9 बजे के करीब रामस्वरूप शर्मा का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा। उनके पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही उनकी पत्नी बेहोश हो गईं। सांसद रामस्वरूप शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए यहां लोगों भारी भीड़ मौजूद थी।
अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur), पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी भी सांसद को श्रद्धांजलि देने पहुंची। इसके अलावा, विधायक प्रकाश राणा, विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर सहित अन्य नेता जोगेंद्रनगर पहुंचे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांसद रामस्वरूप सिंह की पत्नी चार धाम यात्रा पर गई हुईं थी। जब उन्हें अपने पति की मौत की खबर मिली उस समय वह जयपुर में थी। मौत की खबर मिलने के बाद वह बहुत पेरशान हुईं। इसे बाद वह जयपुर से तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हुईं। उनकी पत्नी का यह भी कहना है कि घटना वाली रात को उन्होंने 11 बजे बात की थी तो उस समय सबकुछ ठीक था।
वहीं उनके बेटे ने मीडिया क्रर्मियों से कहा कि उनके पिताजी की मौत की सही वजह पुलिस जांच में ही सामने आ सकती है। उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बैटे का कहना है कि इससे पहले पिताजी बिल्कुल ठीक थे ये हादसा अचानक कैसे हो गया इसे बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। अचानक उनकी मौत होने से कई सवाल उठ रहे हैं। जिनका जवाब पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS