मां के साथ सैलून गई नाबालिग के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू में कालेज रोड़ के पास सड़क के किनारे सैलून में आई एक किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इसमें सैलून में काम करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर सैलून कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार का यह मामला है। युवती अपनी मां के साथ सैलून में आई थी। इस दौरान एक युवक ने युवती के साथ अश्लील हरकतें की और युवती ने यह सारी बात मां को बताई। उसके बाद युवती की मां ने इसकी शिकायत पुलिस में की है, जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि एक 15 वर्षीय लड़की अपनी मां के साथ सैलून गई थी। इस दौरान सैलून में काम करने वाले व्यक्ति ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की, जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS