पांच दिन बाद बरामद हुआ नदी में डूबे भाजपा नेता का शव, क्षेत्र में शोक की लहर

पांच दिन बाद बरामद हुआ नदी में डूबे भाजपा नेता का शव, क्षेत्र में शोक की लहर
X
उत्तराखंड और हिमाचल की सरहद पर बहने वाली टोंस नदी में पांच दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद नदी में डूबे भाजपा नेता का शव बरामद हो गया है। शिलाई भाजपा उपाध्यक्ष की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

उत्तराखंड और हिमाचल की सरहद पर बहने वाली टोंस नदी में पांच दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद नदी में डूबे भाजपा नेता का शव बरामद हो गया है। शिलाई भाजपा उपाध्यक्ष की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। हिमाचल के सिरमौर जिले में बीते रविवार को शिलाई के व्यापारी एवं मंडल भाजपा नेता महेंद्र सिंह नेगी दोस्तों के साथ टोंस नदी में नहाने उतरे थे, लेकिन पानी के तेज बहाव में नेगी बह गए थे। पुलिस और गोताखोरों के अलावा स्थानीय लोग भी भाजपा नेता की तलाश कर रहे थे।

बता दें प्रशासन और ग्रामीणों की कई संयुक्त टीमें तलाशी अभियान में जुटी हुई थी। शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार देर शाम मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। हालांकि सोमवार सुबह सूर्योदय के बाद से दुबारा पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर टोंस नदी के दोनों किनारों में तलाशी अभियान चलाए हुए थे।

Tags

Next Story