परिवहन निगम का दावा: हिमाचल में बसों में बढ़ी सवारियां की संख्या

X
By - Pradeep Kumar |9 July 2020 3:33 PM IST
हिमाचल प्रदेश में बस के जरिए यात्रा करने वाले पैसेंजरों की संख्या में इजाफा हुआ है जो परिवहन निगम के लिए राहत की खबर है। हिमाचल में एक सप्ताह के भीतर बसों में 7 फीसदी सवारियां बढ़ी हैं।
हिमाचल प्रदेश में बस के जरिए यात्रा करने वाले पैसेंजरों की संख्या में इजाफा हुआ है जो परिवहन निगम के लिए राहत की खबर है। हिमाचल में एक सप्ताह के भीतर बसों में 7 फीसदी सवारियां बढ़ी हैं। इससे परिवहन निगम की आय में 10 से 12 लाख रुपये तक का इजाफा हुआ है। परिवहन निगम का दावा है कि शहरों में लोग बसों में सफर करने लगे हैं।
अपर शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मनाली, करसोग, मंडी में सवारियों की आवाजाही कम है। धर्मशाला, हमीरपुर, बिलासपुर की ओर जाने वाली बसों में सवारियों की संख्या में इजाफा हुआ है। परिवहन निगम का दावा है कि 15 जुलाई तक सवारियां की ऑक्यूपेंसी 40 से 50 फीसदी होने की संभावना है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS