बॉर्डर खुलते ही तस्कर भी एक्टिव, हेरोईन के साथ दो गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में पर्यटकाें के लिए बॉर्डर खुलते ही चिट्टा की तस्करी भी शुरू हो गई है। ताजा मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। कुल्लू पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू पुलिस ने दो हरियाणा के व्यक्तियों को हेरोईन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू पुलिस का एक दल गश्त पर फोरेस्ट पार्क बंदरोल के पास था। इस दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे दो व्यक्ति सड़क किनारे थे और उनके पास एक स्वराज माजदा गाड़ी थी।
पुलिस ने जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 20.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों में 40 वर्षीय ब्रिजेश कुमार पुत्र दया राम निवासी मलिकपुर तहसील व जिला सोनीपत हरियाणा और 37 वर्षीय रविंद्र पुत्र धर्मपाल निवासी मलिकपुर, सोनीपत हरियाणा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21 और 25 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS