Sunday Special: हिमाचल घूमने का प्लान है तो इन 6 खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं...

Sunday Special: देश में इन दिनों गर्मी (summer) पड़नी शुरू हो गई है। अक्सर लोग छुट्टियों में घुमने के लिए ठंडी जगहों को चुनते हैं। अगर आप भी इस गर्मी से कुछ दिनों के लिए निजात चाहते हैं तो हिमाचल (Himachal) से बेहतर जगह और कोई हो ही नहीं सकती। हिमाचल में बहुत सारी ऐसी जगह हैं जहां घुमकर आप कुछ समय के लिए सब कुछ भूल जाएंगे। देवभूमि में कई ऐसी जगह हैं जो किसी को भी सुकून दे सकती है। तो अगर आप अपने परिवार के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताना चाहते हैं तो इन छुट्टियों में हिमाचल जरूर जाएं। हो सकता है आप हिमाचल पहले भी गए हो, लेकिन इस बार हम आपको हिमाचल की 6 जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर आपको सुकून जरूर मिलेगा।
हिमाचल का खूबसूरत गांव अंद्रेटा
हिमाचल के चाय बागानों में बसा गांव अंद्रेटा बेहद खूबसूरत है। यह गांव अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हिमाचल जाने वाले पर्यटक इस गांव को बेहद पसंद करते हैं। पर्यटकों को यहां पहुंचने पर बहुत शांति मिलती है। देखा जाए तो यह गांव बेहद शांति प्रिय है। इसी लिए लोग यहां पर जाना भी पसंद करते हैं। ये गांव शहर की चकाचौंध से दूर काफी शांत है। इस गांव में मिट्टी के बर्तन बनाने का काम होता है, जो इसकी खूबसूरती को और निखारता है।
साइकिलिंग और पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर है पब्बर घाटी
पब्बर घाटी में अकसर लोग साइकिलिंग और पैराग्लाइडिंग के लिए आते हैं। वहीं यह क्षेत्र बहुत ऊंचाई पर है इसलिए इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। अकसर लोग यहां पर प्रकृति का लुत्फ उठाने के साथ-साथ आप और भी कई चीजें कर सकते हैं। आप ट्रैकिंग, कैम्पिंग, साइकिलिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी कई मजेदार चीजों का आनंद ले सकते हैं। ट्रैकिंग के लिए यह बेहद खूबसूरत जगह है।
शिमला से चार घंटे की दुरी पर है बैरल
शिमला से महज चार घंटे की दूरी पर स्थत बैरल बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां के पारम्परिक घर इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं। इन घरों की खासियत है कि यहां निचले तल पर पालतू जानवर रहते हैं और ऊपरी मंजिल में लोग बसते हैं। पर्यटक दोनों को एक साथ देखकर गजब महसूस करते हैं।
बॉर्डर के पास है चिटकुल गांव
चिटकुल गांव की अपनी एक अलग ही पहचान है। यह गांव अपने साफ वातावरण के जाना जाता है। आपको बता दें कि चिटकुल गांव इंडो-चाईना बॉर्डर के पास मौजूद है। यहां का साफ वातावरण और पहाड़ों से आती ठंडी-ठंडी हवा काफी सुकून देती है। यहां के घर लकड़ियों से बने होते हैं जिनका आकार किसी मंदिर जैसा होता है। वहीं यह गांव आलू के लिए भी काफी मशहूर है। यहां के आलू की एक अलग ही बात है।
झील और झरने के लिए जाना जाता है बैरोट
बैरोट हिमाचल के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। बैरोट की खूबसूरती देखने के लिए सुबह के समय जल्दी उठना होता है क्योंकि सूरज की किरणों के साथ इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। झील और झरने इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं। बैरोट में झील और झरनों की संख्या काफी अधिक है जिससे यहां पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में पहुंचते हैं।
बादलों के लिए मशहूर है शोजा
बादल तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी बादलों की खूबसूरती देखी है। अगर आपको बादलों और पहाड़ों को एक साथ देखा है तो शोजा जरूर जाएं। शोजा में हरे भरे पहाड़ हैं जिसके लिए पर्यटक इस जगह को बेहद पसंद करते हैं। हरे भरे पेड़, पहाड़, झरने और बादल इस जगह की खूबसूरती का कारण हैं। अगर आप प्रकृति के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, तो शोजा जरूर जाइए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS