टैक्सी चालक मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक महिला गिरफ्तार

Taxi Driver Murder Case: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले (Kangra District) में एक टैक्सी चालक की सप्ताह पहले अधजला शव पुलिस (Police) ने बरामद किया था। उस समय पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही हैं मामले में नए खुलासे होते जा रहे हैं। पुलिस ने अब शक के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस की पड़ताल में पता चला हैं कि घटना वाले दिन महिला पूरे दिन टैक्सी चालक के साथ थी। मृतक का नाम पंकज चौधरी है जो उक्त महिला के संपर्क में बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत रिन गांव में सड़क पर टैक्सी में चालक की अधजली लाश (Dead Body) मिली थी। यह भी बताया जा रहा है कि वह दिनभर इस महिला के साथ ही घूम रहा था। फोन कॉल डिटेल से दोनों की लंबे समय तक बात होने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर अधजला शव रिन गांव के जंगल में कैसे पहुंचा। पुलिस महिला से पूरी वारदात के बारे में जानने की कोशिश कर रही है।
यह था मामला
आपको बता दें कि पुलिस (Police) ने टीका बणी योल निवासी 27 वर्षीय पंकज चौधरी का पिछले सप्ताह अधजला शव सड़क में टैक्सी के अंदर मिला था। युवक की टैक्सी सही सलामत थी और शव को अधजली हालात में टैक्सी (Taxi) के अंदर रखा गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज (Case Registered) किया था। पुलिस अब मामले की पड़ताल कर रही है। महिला घटना के बारे में क्या जानती है पुलिस उससे पूछने की कोशिश कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS