Himachal: हमीरपुर बाल आश्रम की खिड़की तोड़कर भाग गए 3 किशोर, खोजबीन में जुटी पुलिस

Himachal: हमीरपुर बाल आश्रम की खिड़की तोड़कर भाग गए 3 किशोर, खोजबीन में जुटी पुलिस
X
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर बाल आश्रम से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां से किशोर भाग गए हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में सुजानपुर बाल आश्रम (Sujanpur Bal Ashram) से तीन नाबालिग लड़के कमरे की खिड़की की जाली को तोड़कर भाग निकले (three minor boys escaped) हैं। आश्रम प्रबंधन ने मामले की सूचना सुजानपुर थाना पुलिस (Police) को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि मंगलवार तड़के करीब 4 बजे तीनों किशोर भागे हैं।

आश्रम प्रबंधन द्वारा पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार, मंगलवार को सुबह 16 वर्षीय तीन लड़के आश्रम से भाग गए हैं। जिनमें जिला ऊना निवासी विक्रांत, उत्तराखंड निवासी शिवा व काठमांडू निवासी विशाल आश्रम से गुम हो गए हैं। इन किशोरों के पास मोबाइल फोन भी नहीं है। जिसको पुलिस को ट्रेस कर सके। वैसे पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा से तीन नाबालिग लड़कों को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। वैसे अभी तक लड़कों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। सुजानपुर थाना प्रभारी सतपाल ने कहा कि कर दर्ज कर लिया गया है और पुलिस लड़कों की खोजबीन में जुटी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जिससे बच्चों की कोई जानकारी मिल पाए।

विक्रांत दोबारा भागा

एसपी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे शशि पाल ने बताया कि बाल आश्रम सुजानपुर से ऐसा केस ढाई वर्ष पहले भी गया था। जब भी तीन लड़के भाग गए थे। जिनको तीन दिनों में पुलिस ने खोज लिया था। उन लड़कों में विक्रांत भी शामिल था। विक्रांत मंगलवार को फिर से भाग गया है। विक्रांत अपने साथ दो और लड़कों को लेकर भगा है। जानकारी के अनुसार बाल आश्रम में कुल 12 लड़के रह रहे हैं। जिनमें से तीन नाबालिग लड़के मंगलवार सुबह को भाग गए।

Tags

Next Story