यूपी के सेब व्यापारी ने आढ़ती से की 55 लाख की ठगी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब ताजा मामला राजधानी शिमला (Shimla) से सामने आया है। आपको बता दें कि पदेश में इन दिनों सेब सीजन (Apple Season) अपने चर्म पर है। सेब सीजन में बाहरी राज्यों से भी व्यापारी (Businessman) यहां आते हैं और मंडियों से सेब खरीदते हैं। लेकिन कई बार इनमें कुछ शातिर लोग हिमाचल (Himachal) के भोले-भाले लोगों से धोखाधड़ी (Fraud) भी कर जाते हैं।
ऐसा ही धोखाधड़ी का एक मामला राजधानी शिमला में सामने आया है। यहां एक सेब आढ़ती के साथ धोखाधड़ी हुई है। जिसकी शिकायत आढ़ती ने पुलिस में दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में अनुप चौहान निवासी गांव पराला, तहसील ठियोग ने बताया कि पांच अगस्त को रोहित कुमार निवासी गांव व डाकघर 1351 बसाई खेरागढ़ आगरा, उत्तर प्रदेश (UP) ने उससे सेब की पेटियां खरीदी थीं। आढ़ती ने बताया कि यूपी के आगरा का व्यापारी बिना रुपये दिए ही 55 लाख के सेब लेकर फरार हो गया।
इन सेब की पेटियों की कीमत 55 लाख 66 हजार 897 रुपए थी। अनुप ने आरोप लगाया कि रोहित ने उसे एक भी पैसा नहीं दिया और यहां से भाग गया। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत (Complaint) पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इस सेब सीजन में धोखाधड़ी का यह दुसरा मामला सामने आया है। इससे पहले भी कुमारसैन से सेब की पेटियां लेकर गया ट्रक भी बीच रास्ते से ही गायब हो गया था। मामले को लेकर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS