पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की हालत गंभीर, एम्स में वेंटिलेटर पर किए गए शिफ्ट, राजनीति के हैं चाणक्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की हालत गंभीर, एम्स में वेंटिलेटर पर किए गए शिफ्ट, राजनीति के हैं चाणक्य
X
दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को दिल का दौरा पड़ा है। अस्पताल के डॉक्टर उनकी हालत नाजुक बता रहे है।

दिल्ली के एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में भर्ती पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को दिल का दौरा पड़ा है। अस्पताल के डॉक्टर उनकी हालत नाजुक बता रहे है। हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया है। न्यूरोलॉजी के डॉक्टरों की टीम उनका उपचार करने में जुटी है।

बता दें कि, 95 वर्षीय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम (Former Union Minister of State Pandit Sukh Ram) को ब्रेन स्ट्रोक (Brain stroek) होने पर शुक्रवार को उन्हें मंडी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनाली में उनकी हालत बिगड़ गई थी। बाद में उनकी हालत को गंभीर देखते हुए कुल्लू (Kullu) के सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया था। फिलहाल दिल्ली के एम्स में उनका उपचार चल रहा है।

बताया गया है कि उनके उपचार के लिए तीन सीनियर डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है। जिनकी निगरानी में पूर्व मंत्री का इलाज चल रहा है। इसके अलावा 24 घंटे निगरानी के लिए रेजिडेंट डॉक्टर्स की ड्यूटी भी लगाई है। इन्हें शनिवार को हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर (Himachal CM Jairam Thakur) के हेलिकाप्टर से दिल्ली लाया गया था। फिलहाल ये एम्स के आईसीयू(ICU) में भर्ती है।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री को हिमाचल (Himachal) की राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। मंडी लोकसभा (Mandi Lok Sabha) से पंडित सुखराम सांसद रहे हैं। पांच बार विधानसभा (Assembly) और तीन बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) जीता है। 1991 से लेकर 1996 तक वह पीवी नरसिम्हा राव सरकार में केंद्रीय दूरसंचार राज्य मंत्री रहे हैं। हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्र में उन्हें संचार क्रांति (Communication Revolution) के जनक माना जाता है।

Tags

Next Story