Video Viral: मंडप में बैठी दुल्हन का मेकअप करने लगा दूल्हा, देखें वायरल वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी समारोह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शादी में दुल्हन बेहद सजी-धजी होती है। उसे देखने को लोग बेताब होते हैं। उसकी सहेलियां इसमें उसकी मदद करती हैं। पर क्या आपने ऐसी दुल्हन देखी है जिसका मेकअप खुद दूल्हा करने लगे, और वो भी मंडप में। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखता है कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं। शादी की रस्में चल रही हैं। आसपास रिश्तेदार हैं। इस बीच लड़की की नाक पर सिंदूर गिर जाता है। ये देख दूल्हा मेकअप ब्रश की मदद से दुल्हन का मेकअप ठीक करने लगता है।
वीडियो के बैकग्राउंड में शादी का म्यूजिक सुनाई दे रहा है। लोग इस प्यार को देखकर हैरान हैं। बैकग्राउंड से लड़कियों के हंसने की आवाज भी आ रही है। लोग इस पर जबरदस्त कमेंट्स दे रहे हैं। एक ने लिखा, ये मेकअप नहीं कर रहे नाक पर गिरा सिंदूर साफ कर रहे हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा, क्यूट वीडियो।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS