Video Viral: शेर कर रहे थे भैंस का शिकार तभी आपस में हो गया विवाद, जानें फिर क्या हुआ

Video Viral: शेर कर रहे थे भैंस का शिकार तभी आपस में हो गया विवाद, जानें फिर क्या हुआ
X
Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कई शेर शिकार करते नजर आ रहे हैं। शेर तब भैंस का शिकार कर रहे होते हैं उसी समय उनमें लड़ाई हो जाती है और भैंस लड़ाई का फायदा उठाकर वहां से भाग जाती है।

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कई शेर शिकार करते नजर आ रहे हैं। शेर तब भैंस का शिकार कर रहे होते हैं उसी समय उनमें लड़ाई हो जाती है और भैंस लड़ाई का फायदा उठाकर वहां से भाग जाती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में शेर के परिवार को एक-दूसरे पर अटैक करते देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे।

इस वीडियो में शेरों का झुंड शिकार को देखते ही आपस में ही लड़ पड़ा। वीडियो में देख सकते हैं कि जंगल में शेर-शेरनी और उनके तीन शावक एक भैंस को घेरकर खड़े हैं। ये भैंस जमीन पर पड़ी हुई है और शेर का परिवार उसका शिकार करने के लिए एकदम तैयार है। तभी अचानक दो शावक आपस में लड़ पड़ते हैं, शेरनी उन्हें अलग करने की कोशिश करती है और इस चक्कर में सभी एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं। जिसके बाद पूरा परिवार अपने शिकार को छोड़कर लड़ते हुए आगे निकल जाता है।

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को ट्विटर पर Life and nature नाम के पेज पर शेयर किया गया है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस वीडियो पर 19K views मिल चुके हैं। एक यूजर ने कहा कि शेरों की लड़ाई में भैंस को फायदा हो गया और उसकी जान बच गयी। लोग ना सिर्फ इस वीडियो क्लिप को एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं। वीडियो देखकर आप भी जरूर रोमांचित हो जाएंगे।

Tags

Next Story