हिमाचल में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड, 10 लोग लापता, 4 नेशनल हाईवे बंद

हिमाचल में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड, 10 लोग लापता, 4 नेशनल हाईवे बंद
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश (Heavy Rain) ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश में कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश (Heavy Rain) ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश में कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है। भूस्खलन के चलते कई वाहनों के नदी नालों में बहने की खबर है। प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। भारी बारिश के चलते लाहौल स्पीति के उदयपुर में दो लोगों की मौत हो गई है वहीं 10 लोग लापता हैं। वहीं अब तक दो शव मिले हैं। प्रदेश में 4 नेशनल हाईवे बंद हैं।

वहीं लेह मनाली-हाईवे के अलावा, चंबा-पठोनकोट हाईवे बंद हुआ है। यहां चनेड़ में फ्लैश फ्लड के चलते जेसीबी का हेल्पर लापता है। हेल्पर की तलाश जारी है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ मनाली हाईवे भी मंडी जिले में औट, थलौट, दवाडा और खोती नाला के पास बंद हुआ है। शिमला की पंथाघाटी में लैंडस्लाइड हुआ और एक कार को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, मार्ग पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि प्रदेश के लाहौल जिले में कम बारिश होती है लेकिन इस बार यहां आफत बरस रही है। यहां बादल फटने जैसी बारिश हुई हैं। लाहौल के उदयपुर डिवीजन में मंगलवार शाम के बाद रात आठ बजे भई तोजिंग नाले में फ्लैश फ्लड आया है। इसमें एक जेसीबी, दो टेंट बह गए हैं और 10 लोगों की तलाश की जा रही है। हालांकि, देर रात को पुलिस और रेस्क्यू टीम ने एक शव बरामद किया है। पुलिस और आईटीबीपी की टीमें लोगों की तलाश कर रही है।

Tags

Next Story