हिमाचल में तीन बच्चों की मां के साथ गैंगरेप, सात आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस थाना गगल में एक 32 वर्षीय महिला ने उसके साथ गैंगरेप की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला गांव वलधर की रहने वाली है। जिसका ससुराल अब्दुल्लापुर में है, ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से अपने पति से अलग रहती है और उसके तीन बच्चे भी हैं। जानकार के अनुसार, घटना 19 अगस्त की है। आरोप है कि सातों युवक 32 वर्षीय महिला को गाड़ी में बिठाकर गगल के पास सलोल के जंगल मे ले गए, यहां पर युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद युवक महिला को मैक्लोडगंज के एक होटल में ले गए, यहां पर भी दुष्कर्म किया गया।
मामले की पुष्टि डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने की है । उधर, थाना प्रभारी गगल मेहरद्दीन ने बताया कि शिकायत पर सात युवकों को हिरासत में लिया है और महिला का मेडिकल कांगड़ा अस्पताल में करवाया जा रहा है। डीएसपी शाम चार बजे प्रेस वार्ता कर सारी जानकारी मुहैया करवाएंगे। पुलिस का कहना है जल्द ही उस वाहन को भी जब्त कर लिया जाएगा, जिसमें सवार होकर ये लड़के सलोल और मैक्लोडगंज गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS