महिला ने जंगल में लगाया फंदा, पिता ने दामाद पर लगाया ये आरोप

महिला ने जंगल में लगाया फंदा, पिता ने दामाद पर लगाया ये आरोप
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बिलासपुर जिले से एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला (Women) का पति आए दिन महिला को परेशान करता रहता था।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बिलासपुर जिले से एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला (Women) का पति आए दिन महिला को परेशान करता रहता था। जिसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया। यह मामला बिलासपुर जिले (Bilaspur district) के राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली (Chandigarh-Manali) से सटे गांव नाल से सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान मीना देवी (33) पत्नी महेंद्र सिंह ग्राम पंचायत जुखाड़ी गांव कोहला के रूप में हुई है। अभी तक महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की सूचना मिलते ही एएसपी अमित शर्मा ने खुद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस घटनस्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं, शिमला (Shimla) से फोरेंसिक टीम ने भी गुरुवार देर रात मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर ले गई है। मृतक की पांच बेटियां हैं। मृतका के पिता बृज लाल निवासी नंड ने अपने दामाद पर अपनी बेटी को प्रताडि़त करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है महिला की पांच लड़कियां थी जिसकी वजह से उसका पति आए दिन महिला को परेशान करता रहता था। जिसकी वजह से महिला ने यह कदम उठाया है।

Tags

Next Story