लिफ्ट देकर महिला से किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट देकर महिला से किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार
X
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पधर क्षेत्र की एक महिला को लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। आरोप है कि लिफ्ट देने वाले ने महिला के साथ रेप किया। आरोप दो फौजियों पर लगे हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पधर क्षेत्र की एक महिला को लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। आरोप है कि लिफ्ट देने वाले ने महिला के साथ रेप किया। आरोप दो फौजियों पर लगे हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक पूर्व सैनिक है, जबकि दूसरा अभी कार्यरत है। जानकारी के अनुसार, घटना 18 अगस्त की है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि 18 अगस्त को वह पधर से मंडी की तरफ आ रही थीं। इतने में जोगिंद्रनगर की तरफ से एक कार आई, जिसमें दो लोग बैठे हुए थे। दोनों ने महिला को यह कहकर लिफ्ट दी कि वह भी मंडी ही जा रहे हैं। इन्होंने महिला को मंडी छोड़ा और कहा कि शाम को वह वापस जोगिंद्रनगर जाएंगे तो महिला को उसके घर छोड़ देंगे।

महिला ने भी इनकी बात मान ली और शाम को वापस इन्हीं के साथ इनकी कार में चल पड़ी। आरोप है कि दोनों मेन रोड से गाड़ी न ले जाकर वाया कटिंडी कार को ले गया और डायना पार्क के पास एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो गाड़ी चला रहा युवक अपनी सीट से उतर कर पीछे वाली सीट पर बैठ गया और दूसरे साथी ने कार को बाहर से लॉक कर दिया. युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोप है कि महिला को यह भी धमकी दी कि अगर उन्‍होंने किसी को बताया तो उन्‍हें जान से मार देंगे।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक जोगिंद्रनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिसने दुष्कर्म किया वह सेना में सैनिक है और उसके साथ जो दूसरा साथी था, वह सेना से रिटायर हो चुका है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार करके धारा 376 डी के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

Next Story