भारत में मिली दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने की कवायद शुरू

हिमाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे अधिक उम्र की महिला मिली है। महिला की उम्र आधार कार्ड में 130 साल दर्ज है। महिला का जन्म 1890 का बताया जा रहा है। यह खुलासा गुरुवार को उस समय हुआ जब महिला बिलासपुर जिले के घुमारवीं के पपलाह गांव में पंचायत चुनाव के दौरान अपना वोट डालने पहुंची थी। पपलाह की मंशा देवी स्याल के जन्म वर्ष को देखकर हर कोई दंग है।
आपको बता दें कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला रूस की जीन केलिमेंट हैं। जिनका वर्ष 1997 में 122 साल की आयु में देहांत हुआ था। वर्तमान में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान की केन तनाका (118) का नाम सबसे बुजुर्ग जीवित महिला के नाम पर दर्ज है।
उम्र की कराएंगे जांच: डीसी
उपायुक्त बिलासपुर का कहना है कि जांच के बाद अगर मंशा देवी की उम्र सही पाई गई तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा कर सकते हैं। घुमारवीं की इस महिला के छह बच्चे थे। इनमें दो की मौत हो चुकी है। महिला के परिवार में कोई ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं है। इसके चलते उनकी उम्र को लेकर किसी ने कोई जिक्र नहीं किया और न प्रशासन की नजर पड़ी।
महिला के बड़े बेटे की 81 साल की उम्र में हुई थी मौत
महिला के बडे़ बेटे की मौत 81 साल की उम्र में वर्ष 2004 में हुई थी। वहीं बेटे से ढाई साल बड़ी एक बेटी थी, जिनकी भी मौत हो चुकी है। ऐसे में वर्ष 2021 में उनकी बड़ी बेटी जीवित होती तो उनकी उम्र 100 साल होती। उपायुक्त बिलासपुर रोहित जम्वाल ने बताया कि वह शुक्रवार को उक्त महिला की उम्र से जुड़े तथ्यों की जांच करवाएंगे। अगर जिले में ऐसी महिला है जिनकी उम्र गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज उम्र से ज्यादा है तो वह इसका दावा करेंगे। उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज करवाने की पूरी कोशिश करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS