Amarnath Yatra: चार दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 7800 से ज्यादा यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

Amarnath Yatra: चार दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 7800 से ज्यादा यात्रियों का जत्था हुआ रवाना
X
Amarnath Yatra 2023: चार दिनों से बंद अमरनाथ यात्रा बुधवार से फिर शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच 7,800 से ज्यादा यात्रियों का 10वां जत्था बुधवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों के मुताबिक अब तक कुल 1.37 लाख यात्री बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Amarnath Yatra 2023: चार दिनों से बंद पड़ी अमरनाथ यात्रा बुधवार तड़के फिर से शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 7,800 से ज्यादा यात्रियों का 10वां जत्था बुधवार सुबह जम्मू (Jammu) के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इसमें बालटाल और पहलगाम, दोनों रूट के यात्री शामिल थे। बता दें कि रामबन इलाके में पिछले दिनों भूस्खलन (Landslide) के बाद जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे (Jammu Srinagar National Highway) बंद हो गया था। मरम्मत के बाद मंगलवार को यह हाईवे खोल दिया गया। राज्य के अधिकारियों के मुताबिक, अब तक लगभग 1.37 लाख श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक जुलाई से अब तक कुल 1,37,353 तीर्थयात्री बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई, जो 31 अगस्त तक चलेगी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तड़के सवा तीन बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 7,805 तीर्थयात्री भगवती नगर बेस कैंप से अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि 4,677 तीर्थयात्री 207 वाहनों से पहलगाम (Pahalgam) के लिए जबकि 3,128 तीर्थयात्रियों को लेकर 132 वाहनों का काफिला बालटाल (Baltal) के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से अब तक जम्मू के आधार शिविर से 56,303 यात्री अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना हो चुके हैं। 62 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई है, जो 31 अगस्त यानी रक्षाबंधन तक चलेगी।

Also read: भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहला जत्था बालटाल से रवाना

दो अमेरिकी नागरिक भी आए दर्शन के लिए

अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी दो विदेशी नागरिक भी अमरनाथ यात्रा करने जम्मू पहुंचे। इनका वीडियो अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने शेयर किया। इन नागरिकों का कहना है, “स्वामी विवेकानन्द अमरनाथ आए, उन्हें बहुत अद्भुत अनुभव हुआ था। हम इस कहानी को 40 साल से जानते हैं। यहां आना असंभव लग रहा था। ये किसी सपने की तरह था। लेकिन भोलेनाथ की कृपा से सब संभव हो गया। हम बता नहीं सकते कि हमें कैसा महसूस हो रहा है।"

Also read: अमरनाथ यात्रा में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, 4 IED के साथ लश्कर आतंकियों का सहयोगी गिरफ्तार

Tags

Next Story