J&K: सांबा में सैन्य वाहन हुआ हादसे का शिकार, 10 जवान जख्मी

जम्मू-कश्मीर में सांबा रायगढ़ के पास एक सैन्य वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में सेना के 10 जवान घायल हो गए। जिसके बाद सभी घायल सैनिकों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उपचार के बाद 6 जवानों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 4 जवानों को सैन्य अस्पताल रेफर किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बारिश की वजह से रायगढ़ रोड पर मिट्टी बह कर आ गई। इस वजह से रोड पर काफी ज्यादा फिसलन हो गई। आज सुबह सैन्य वाहन रायगढ़ रोड से गुजर रहा था कि अचानक टायर फिसलने से सैन्य वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में 10 जवान घायल हो गए।
तत्काल अन्य जवानों ने हादसे में घायल हुए जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से 6 जवानों को छुट्टी दे दी गई जबकि चार जवान सुरजीत रैना, मनवार हुसैन, सूबेदार दीपक रैना और कांस्टेबल सुरेंद्र शर्मा को सैनी अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि इन चार जवानों को गंभीर चोटें आई हैं जिस कारण सैनी अस्पताल में रेफर किया गया है। चारों जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS