J&K: भाजपा ने DDC चुनाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट रिलीज किया, किये ये वादे

J&K: भाजपा ने DDC चुनाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट रिलीज किया, किये ये वादे
X
भाजपा प्रवक्ता सुनिल सेठी ने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में यहां पर किसी भी जमीन पर कब्जा नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इसके लिए जीरो टॉलरेंस अपनाएगी।

जम्मू-कश्मीर में 28 नवंबर से जिला विकास परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विज़न डॉक्यूमेंट रिलीज़ किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में भाजपा प्रवक्ता सुनिल सेठी ने इस दौरान कहा कि बीजेपी ने आज डीडीसी चुनाव के लिए विज़न डॉक्यूमेंट रिलीज किया है। 370 और 35ए को खत्म करने के बाद हिंदुस्तान का कानून और संविधान जम्मू कश्मीर में पूरी तरह से लागू हो गया है। इसलिए जिन्होंने जम्मू कश्मीर के संसाधनों को लूटा, उन लोगों को एक्सपोज़ कीजिए और अपनी वोट की ताकत से हराइए।

भाजपा प्रवक्ता सुनिल सेठी ने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में यहां पर किसी भी जमीन पर कब्जा नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इसके लिए जीरो टॉलरेंस अपनाएगी। राज्य में 2 तरह की भूमि कब्जाई हुई है। जिसमें पहला वह जमीन जिसे रोशनी एक्ट के तहत कब्जाया गया है। जबकि, दूसरे मामलो में वन भूमि कब्जाई गई है। जिन लोगों ने जमीन पर कब्जा किया है उसे वह जमीन वापस ली जाएगी। भाजपा का दावा है कि जहां जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला का घर है वह भी वन भूमि पर है। वहां पर जो भी अवैध निर्माण हुआ है, उसे गिराया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि वर्तमान समय में रोशनी एक्ट और अवैध रूप से हटाए गए प्रदेश की वन भूमि को वापस लेने को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बवाल के बीच भाजपा ने आगामी DDC चुनाव को लेकर अपना चुनावी घोषणा पत्र को विजन डॉक्यूमेंट का नाम दिया है। इस विजन डॉक्यूमेंट में जम्मू कश्मीर में अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन को वापस लेने की बात कही है।

Tags

Next Story