Amarnath Yatra: आप भी बना रहे अमरनाथ यात्रा का प्लान, यहां से करें रजिस्ट्रेशन और जानें नियम

Amarnath Yatra 2023: आज से अमरनाथ यात्रा 2023 प्रारम्भ हो गई है। इसके रजिस्ट्रेशन के लिए नियम व शर्त जारी कर दिए गए हैं। इसका पालन कर के ही भक्त यात्रा कर पाएंगे। अमरनाथ यात्रा की दूरी बहुत ज्यादा है, इसलिए यहां पैदल जाना मुश्किल होने के साथ कठिन भी है क्योंकि यहां बर्फबारी भी बहुत होती है। ऐसे में यहां जाने से पहले भक्तों को सरकार के कुछ नियमों और शर्तों के बारे में जान लेना चाहिए। अमरनाथ मंदिर जम्मू-कश्मीर में स्थित है। यहां हमेशा सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। इन सभी समस्या को देखते हुए मंदिर जाने से पहले हमें इन नियमों का पालन करना होता है।
श्राइन बोर्ड के अनुसार, यात्रा करने के लिए श्रद्धालु की आयु कम से कम 13 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष के बीच में होनी अनिवार्य है।
6 सप्ताह से अधिक समय तक गर्भवती रहने वाली महिला को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं है।
यात्रा करने से पहले सभी यात्रियों को ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के बिना दर्शन करने की अनुमति नहीं है।
यात्रा करने से पहले सभी भक्तों का ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जांच करानी होगी।
रजिस्ट्रेशन के बिना दर्शन की अनुमति नहीं प्रदान की जाती है।
बताए गए सभी दस्तावेजों को यात्रा के दौरान अपने साथ रखना होगा।
Also Read : Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
कैसे और कहां करें पंजीकरण
जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रति व्यक्ति 220 रुपये देने होंगे। वहीं, ग्रुप रजिस्ट्रेशन के लिए भी प्रति व्यक्ति 220 ही चार्ज रखा गया है। बताया जा रहा है कि 13 से 70 वर्ष की के व्यक्ति अमरनाथ यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। गर्भवती महिला को अमरनाथ यात्रा करने की अनुमति नहीं है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए https://jksasb.nic.in साइट उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही जम्मू में चार केंद्रों पर तत्काल पंजीकरण की सुविधा भक्तों के लिए रखा गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS