जम्मू कश्मीर: भारत में राफेल में दस्तक देते ही पाकिस्तान ने उरी में किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की तरफ से बुधवार को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना और भारतीय जवानों के बीच फायरिंग शुरू हो गई है। पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। खबर लिखने तक अभी इतनी ही जानकारी मिली है।
वहीं दूसरी तरफ बीती 9 जुलाई को उरी सेक्टर के मैदान नाला इलाके में पाकिस्तान के हथियार बरामद हुए थे। भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने स्थल और कई तरह के हत्यार सेना ने बरामद किए। इससे पहले भी पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है।
सबसे ज्यादा जम्मू कश्मीर के उरी और अनंतनाग में सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है। बीते दिनों पाकिस्तान ने पुंछ जिले में आधी रात को भारतीय चौकियों और कुछ गांव को निशाना बनाया था। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। वहीं एक स्थानीय नागरिक भी घायल हो गया था।
जानकारी के लिए बता दें कि आज बुधवार को अंबाला वायुसेना स्टेशन पर फ्रांस के पांच राफेल लड़ाकू विमानों की लैंडिंग हो गई है। जिसके बाद भारतीय वायु सेना के जिसके बाद भारतीय वायुसेना की ताकत और भी बढ़ गई है। अंबाला कैंट में भारतीय वायुसेना की आरकेएस भदौरिया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन 5 लड़ाकू विमान है को रिसीव किया है। अभी प्रांत से 36 राफेल विमान आने हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS