J&K: ISI के हनीट्रैप में फंसा युवक सांबा से गिरफ्तार, कई माह से सुरक्षा एजेंसियों की था रडार पर

J&K: ISI के हनीट्रैप में फंसा युवक सांबा से गिरफ्तार, कई माह से सुरक्षा एजेंसियों की था रडार पर
X
पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया युवक बीते कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। पाकिस्तान की आईएसआई से तार जुड़े होने की जानकारी पुख्ता होते ही उसे गिरफ्तार किया गया है।

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस युवक को जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब के एक गांव से हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस युवक के पास से चार मोबाइल सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया युवक बीते कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। पाकिस्तान की आईएसआई से तार जुड़े होने की जानकारी पुख्ता होते ही उसे गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि युवक को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर दुबई की एक लड़की के नाम से बनी आईडी से पहले दोस्त बनाया गया था। उसके बाद युवक से बॉर्डर के इलाकों से संवेदनशील फोटोज मंगवाई गईं थीं। आरोपी युवक के बैंक एकाउंट में कई बार पैसे भी ट्रांसफर हुए हैं। फिलहाल, पुलिस ने युवक के खिलाफ एनिमी एजेंट्स ऑर्डिनेंस के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां बीते कई महीनों से इस युवक की गतिविधियों को ट्रैक कर रहीं थीं। पुख्ता इनपुट मिलने के बाद ही कुछ जानकारियों की पुष्टि करने के लिए साइबर सेल से संपर्क किया गया था। साइबर सेल से पुष्टि होते ही तत्काल पुलिस ने सीमावर्ती गांव अबताल काटला से युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है।

Tags

Next Story