मनोज सिन्हा ने ली जम्मू-कश्मीर के LG पद की शपथ, बोले आतंकवाद यहां से समाप्त हो

मनोज सिन्हा ने ली जम्मू-कश्मीर के LG पद की शपथ, बोले आतंकवाद यहां से समाप्त हो
X
मनोज सिन्हा ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में अमन चैन हो, अराजकता की स्थिति न रहे, आतंकवाद यहां से समाप्त हो और अमन चैन बरकरार रखते हुए विकास की गति को तेज करना हमारा लक्ष्य है हमारा मिशन है।

मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को शपथ दिलाई है। उपराज्यपाल की शपथ लेने के बाद मनोज सिन्हा ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है जो पिछले एक साल में जम्मू-कश्मीर में जो विकास का काम हुआ है, उसे तेज गति से आगे बढ़ाना। जो सामान्य लोग हैं उनसे संवाद स्थापित करना और विश्वास पैदा करना। भारतीय संविधान हमारे लिए गीता का काम करेगा।

मनोज सिन्हा ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में अमन चैन हो, अराजकता की स्थिति न रहे, आतंकवाद यहां से समाप्त हो और अमन चैन बरकरार रखते हुए विकास की गति को तेज करना हमारा लक्ष्य है हमारा मिशन है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि राज्य के पहले उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने 5 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू को बीते गुरुवार को सीएजी बनाया गया है।

बताते चलें कि बीजेपी नेता मनोज सिन्हा को गुरुवार को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया गया था। मनोज सिन्हा की नियुक्ति जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू के अचानक इस्तीफा देने के एक दिन बाद हुई है। मुर्मू ने केन्द्र शासित प्रदेश की बागडोर संभालने के 9 महीने बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Tags

Next Story