जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में की गोलीबारी, दो जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में की गोलीबारी, दो जवान शहीद
X
पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग में बुरी तरह घायल हुए नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफल मैन सुखबीर सिंह को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सेना आय दिन सीजफायर का उल्लंघन कर दहशत फैलाने में जुटी है। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को संघ शासित प्रदेश के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी के पास फायरिंग की है।

पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग में बुरी तरह घायल हुए नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफल मैन सुखबीर सिंह को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया। भारतीय सेना के जवान पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

गुरुवार को भी दो जवान हुए थे शहीद

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के एचएमटी इलाके में कई आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी थी। आतंकियों के द्वारा की गई फायरिंग में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए थे।

कश्मीर के आईजी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि तीन आतंकियों ने हमारे जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस फायरिंग में दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जिनकी बाद में सांसें थम गईं यानी दोनों जवान शहीद हो गए। जैश का मूमेट यहां एक्टिव है। हम शाम तक समूह की पहचान कर लेंगे।

Tags

Next Story