J&K: पाकिस्तानी सेना ने LoC पर जनवरी से अबतक 3186 बार किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी में 2 जवान शहीद

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना लगातार भारतीय सेना को निशाना बनाकर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय पोस्ट को निशाना बनाते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में भारतीय सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी घायल जवानों को राजौरी के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस फायरिंग में लांस नायक करनैल सिंह और रायफलमैन विरेंद्र सिंह जवान शहीद हुए हैं। बता दें कि भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान की सेना को लगातार मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि, इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना की ओर से इस इलाके में लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। बीते सोमवार को ही पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की थी। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए थे, लेकिन भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था।
पाकिस्तान ने अबतक 3186 बार किया सीजफायर का उल्लंघन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने जनवरी 2020 से अबतक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर 3,186 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई इन नापाक हरकतों में कई लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। भारतीय सेना भी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। लेकिन, फिर भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS