पाकिस्तानी सेना ने LoC पर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना के सूबेदार शहीद

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना के द्वारा बिना उकसावे के एलओसी पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सोमवार शाम एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय सेना के सूबेदार शहीद हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों से घुसपैठ कराने के नापाक इरादे से नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की।
पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार शेल दाग कर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। भारतीय सेना के रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना के सूबेदार सुखदेव सिंह घायल हो गए थे। जिसके बाद तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
भारतीय सेना के रक्षा प्रवक्ता ने आगे बताया कि सूबेदार सुखदेव सिंह ने देश के लिए सर्वोच्य बलिदान दे दिया। बता दें कि शहीद सुखदेव सिंह जम्मू कश्मीर के उधमपुर ज़िले के मजलता के रहने वाले हैं। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में ही होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS