France Unrest: नाहेल के शव को दफनाया गया, शहर में माहौल तनावपूर्ण, 1,300 से अधिक उपद्रवी अरेस्ट

France Unrest: फ्रांस (France) में पांचवे दिन भी माहौल तनावपूर्ण रहा। इस हफ्ते के शुरू में पुलिस के द्वारा एक किशोर की गोली मारकर हत्या दी गई थी। उसका शव दफना दिया गया है। जब किशोर के शव को दफनाया जा रहा था तो भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक हुई हिंसा में तकरीबन 1,300 से अधिक लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। फ्रांस में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन (Protest) की पांचवीं रात के दौरान शनिवार को 121 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मोंट वैलेरियन कब्रिस्तान में दफनाया गया शव
बीते शनिवार को नैनटेरे (Nanterre) की एक मस्जिद में अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सभी लोग एकत्र हुए। अंतिम संस्कार पूरी गंभीरता और शांति से किया गया, लोग चुपचाप उसके ताबूत के मस्जिद (Mosque) से निकलने और दफनाने के लिए ले जाने का इंतजार कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किशोर को नैनटेरे के मोंट वैलेरियन कब्रिस्तान में दफनाया गया है। इस दौरान मस्जिद के आसपास भारी सुरक्षा बंदोबस्त किया गया था। नाहेल की मां ने कहा कि उसकी मौत के लिए वह पुलिस अधिकारी ही जिम्मेदार है। फ्रांस में ऐसे सवाल उठ रहे हैं कि नाहेल की मृत्यु में नस्ल भी एक महत्वपूर्ण कारण था।
अब तक कितने लोग अरेस्ट
फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि हिंसा की चौथी रात के बाद 1,311 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही, यह भी कहा गया कि सार्वजनिक सड़कों पर आग (Fire) लगने की 2,560 घटनाएं हुईं, 1,350 कारें जल गईं और इमारतों में क्षति या आग लगने की 234 घटनाएं हुईं। फ्रांस ने शनिवार रात देश भर में 45,000 पुलिसकर्मियों (Policemen) को तैनात कर दिया गया था। जिन लोगों को अरेस्ट किया गया है, उनमें से अधिक की आयु 17 साल से कम है। फ्रांस के एक शहर ल्योन के उपनगर वाउल्क्स-एन-वेलिन में दो पुलिस अधिकारियों को भी गोली लगी है।
Also Read: France Police Shooting: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन जारी, इमरजेंसी लगाने की नौबत
कई व्यवसाय ठप
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन (Protest) शुरू होने के बाद से पूरे फ्रांस में 700 से अधिक व्यवसाय बर्बाद हो गए हैं। इनमें शॉपिंग सेंटर और बैंक शाखाएं भी शामिल हैं। इन पर उपद्रवियों के द्वारा हमला किया गया और जमकर लूटा गया या कुछ मामलों में तो जला दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS