झारखंड में एक महिला ने पांच बच्चों को दो मंजिला छत से नीचे फेंका

झारखंड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। साहिबगंज जिले में एक महिला ने पांच बच्चों को अपने साथ छत पर ले गई। इसके बाद सभी बच्चों को दो मंजिला मकान की छत से एक-एक कर नीचे फेंक दिया। इस घटना में दो बच्चों समेत एक युवक जख्मी हो गया।
यह घटना रविवार सुबह को नगर थाना के पुरानी साहिबगंज में हुई है। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें से एक बच्चा ज्यादा चोटिल होने के चलते सदर अस्पताल के डॉक्टर ने किसी दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।
जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बिहारी लाल मंडल घर में पड़ोस के कुछ बच्चे टीवी देख रहे थे। इस दौरान घर की एक महिला ने कुछ बच्चों को किसी बहाने अपने साथ छत पर ले गई। इसके बाद सभी बच्चों को एक-एक कर नीचे फेंक दिया।
इस बीच मोहल्ले के बुधन मंडल और शर्मिला नामक युवती ने कई बच्चों को पीछे से खींचकर बचा लिया। बच्चों को बचाने के प्रयास में बुधन मंडल भी घायल हो गया। उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ विजय आशीष कुजूर और नगर थाना के एएसआई प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे।
जहां आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना का जायजा लिया। जिसमें कुछ लोगों का कहना है कि यहां 10 बच्चे खेल रहे थे। जिनमें से 5 बच्चे को महिला ने नीचे फेंक दिया। ये महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। हालांकि इस घटना पर जांच चल रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS