H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस का बढ़ता कहर, झारखंड में भी एंट्री, जानें इसके लक्षण

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस का बढ़ता कहर, झारखंड में भी एंट्री, जानें इसके लक्षण
X
देशभर में लगातार एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको लेकर कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है।

देशभर में लगातार एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको लेकर कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, दूसरी ओर इसके अन्य वेरिएंट के देशभर में 28 फरवरी तक कुल 955 एच1एन1 के मामले सामने आए हैं। एच1एन1 के अधिकांश मामले तमिलनाडु में 545, महाराष्ट्र में 170, गुजरात में 74, केरल में 42 और पंजाब में 28 से रिपोर्ट किए गए हैं।

इसके साथ ही तमिलनाडु में इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल तक भी कुछ दिनों के लिए बंद किए गए हैं। वहीं, आज रविवार को झारखंड में एच3एन2 दो केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वायरस के मिले दो मरीजों में से एक महिला और एक पुरुष है। एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित महिला की उम्र 68 वर्ष है।

उन्होंने बताया कि महिला को गुरुवार के दिन जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को जिस समय भर्ती की गया, उस समय ठंड और बुखार के लक्षण दिखाई दे रहे थे। बता दें कि शनिवार को महिला की एच3एन2 रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इस बात की पुष्टि पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरा मामला रांची के राना अस्पताल से सामने आया है। इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि 4 साल के एक बच्चे में शनिवार को इन्फ्लूएंजा वायरस एच3एन2 के लक्षण पाए गए हैं। डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि जिस समय बच्चे को भर्ती किया गया था, उस समय बच्चें में निमोनिया के लक्षण दिखाई दे रहे थे।

एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के खास लक्षण

ठंड लगना, खांसी, बुखार, जी मिचलाना, उल्टी करना, गले में दर्द / गले में खराश, मांसपेशियों और शरीर में दर्द, दस्त, छींक आना और नाक बहना

Tags

Next Story