हेमंत सरकार ने NIA के प्रस्ताव को दी मंजूरी, सीबीआई के तर्ज पर होगा विशेष न्यायालय का गठन

झारखंड की राजधानी रांची में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए के विशेष न्यायालय का निर्माण होने जा रहा है। इस प्रस्ताव को लेकर बुधवार को बैठक हुई थी। जहां हेमंत सरकार ने अपने बैठक में विशेष अदालत के गठन पर मुहर लगा दी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर इस बात की जानकारी दी गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, एनआईए के विशेष न्यायालय का गठन सीबीआई के तर्ज पर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी के तहत एक विशेष अदालत का गठन होने जा रहा है।
इस अदालत का गठन आतंकवादी या वामपंथी उग्रवादी से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए किया जा रहा है। इन मामलों पर अहम कार्रवाई के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में एक विशेष न्यायालय के गठन से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
लंबे समय से चल रहा था विशेष न्यायालय के गठन करने की मांग
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रांची में एनआईए के विशेष अदालत की गठन काफी लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ था। इस बीच 2014 में पटना में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में हुए बम धमाकों और सूरत बम धमाकों में शामिल आरोपियों का लिंक रांची से जुड़ा था।
पुलिस की छानबीन के तहत इन धमाकों की साजिश में शामिल कई आरोपियों को रांची से गिरफ्तार भी किया गया था। इस मुद्दे के दौर में भी एनआईए ने रांची में एक विशेष न्यायालय का गठन करने की मांग की गई थी।
इस विशेष अदालत की गठन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी अनुरोध किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS