Bharat Bandh : विधायक दीपिका बोलीं- नये कृषि कानूनों से दबाकर गरीबों को कुचलना चाहती है मोदी सरकार

BharatBandh / Jharkhand: देश के अन्य राज्यों के साथ झारखंड की राजधानी रांची में भी किसानों द्वारा बुलाये गये भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार रांची में किसानों के भारत बंद के समर्थन में विभिन्न प्रदर्शन कारी मैदान में उतरे हुये हैं। वहीं ये प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार द्वारा लाये गये नये कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जाहिर कर रहे हैं। इसके अलावा झारखंड में भारत बंद के दौरान किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क और रेल परिचालन ठप्प कर दिये जाने की भी खबर आ रही है।
किसानों द्वारा बुलाये गये भारत बंद में कांग्रेस की महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। साथ ही वे मंगलवार को सुबह से ही एक के बाद ट्वीट कर भारत बंद के दौरान की तमाम गतिविधियों की जानकारी दे रही हैं। जानकारी के अनुसार विधायक दीपिका पांडे सिंह ने मंगलवार को रांची के पीसका मोड़ पर साथी विधायक विधायक बंधु तिर्की, पार्टी नेता राजेश ठाकुर और गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव के साथ धरना देकर किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने इस दौरान कहा कि आज पूरा भारत अपने अन्नदाता के समर्थन में साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने सभी से इस भारत बंद के समर्थन में साथ देकर किसानों की हक की लड़ाई में अपना योगदान देने की अपील भी की।
इससे पहले कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने नरेंद्र मोदी के नेतृव वाली केंद्र सरकार के खिलाफ भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस काले कानून के खिलाफ आज पूरा देश सड़क पर है। ये लड़ाई किसानों की है, गरीबों की है और जिनको इस कानून के नीचे दबाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कुचल देना चाहती है।
सरकार के इस काले कानून के खिलाफ आज पूरा देश सड़क पर है।ये लड़ाई किसानों की है गरीबों की है जिनको इस कानून के नीचे दबाकर मोदी सरकार कुचल देना चाहती है #आज_भारत_बंद_है#bharatbandh#8दिसंबर_भारत_बंद @RajeshKinc @bandhutirkeymla @INCIndia @INCJharkhand @MahilaCongress @RahulGandhi pic.twitter.com/Q5m5Tx6xka
— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) December 8, 2020
विधायक दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए बंद के समर्थन में सुबह से ही व्यापारियों ने इसका समर्थन किया। साथ ही व्यापारियों ने महागामा गंगासागर मोड़ पर अपनी दुकानों को बंद रखा। इसके अलावा महागामा के डोय में किसानों के साथ बुजुर्गों और महिलाओं ने भी भारत बंद का समर्थन किया। विधायक दीपिका ने बताया कि बंद के समर्थन में इन सभी ने एक साथ आवाज बुलंद की है।
कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि कृषि कानून के खिलाफ डटे किसानों ने अपने आंदोलन को तेज कर दिया है। आज भारत बंद है, किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के मद्देनजर सड़क और रेल परिचालन ठप्प कर दिया है। जिसकी तस्वीरें विधायक ने ट्विटर पर शेयर की हैं।
कृषि कानून के खिलाफ डटे किसानों ने अपने आंदोलन को तेज कर दिया है। आज भारत बंद है, किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के मद्देनजर सड़क और रेल परिचालन ठप्प कर दिया है। #आज_भारत_बंद_है#IStandWithIndianFarmers #8दिसंबर_भारत_बंद @RahulGandhi @INCIndia @INCJharkhand pic.twitter.com/0SSrlpczkq
— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) December 8, 2020
इससे पहले विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि किसान भाइयों के सम्मान में हम है मैदान में। सभी व्यापारियों और आमजनों को धन्यवाद जिन्होंने सुबह से ही इस बंद को पूर्ण समर्थन दिया है। सिद्धू कानु चौक पर भी ज़ोरदार प्रदर्शन जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS