रिम्स में भर्ती कोरोना मरीज ने लगाई फांसी, पुलिस आत्महत्या मामले की जांच में जुटी

झारखंड की राजधानी रिम्स में एक कोरोना मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिम्स प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि बरियातू थाना क्षेत्र में स्थित रिम्स कोविड वार्ड में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने गमछा के जरिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जहां मृतक की पहचान गढ़वा के टंडवा निवासी उमेश कुमार के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह, जब कोविड वार्ड में भर्ती अन्य मरीज बाहर आए, तो उन्होंने उमेश को गमछा के सहारे रेलिंग से झूलते देखा। इसके बाद सभी ने इस घटना की सूचना रिम्स प्रबंधन को दी।
पुलिस ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज को 4 अगस्त को रिम्स कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। यहां के लोगों से पूछताछ में पता चला कि रिम्स में भर्ती होने के बाद से वह लगातार परेशान चल रहा था। इस बीच 2 दिनों से वह किसी बात को लेकर ज्यादा परेशान था।
वह कुछ दिनों से वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों से बिल्कुल बातचीत करना बंद कर दिया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS