Jharkhand Coronavirus: झारखंड में अब तक 18,786 मामले, 75 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को हराया

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में भी लगातार कोरोना वायरस बेकाबू होता हुआ नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे के अंदर यहां नए मामलों में बढ़ोतरी होती हुई दिख रही है। अब तक पूरे राज्य के अंदर 18000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। तो वहीं इनमें से 8000 मामले सक्रिय है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया की झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 531 नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18,786 हो गयी है।
झारखंड में कुल 18786 मामले हैं। जिनमें से 8850 मामले एक्टिव है। वहीं दूसरी तरफ इस में सबसे ज्यादा संक्रमित रांची है। जहां पर 1890 मामले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर धनबाद शहर है। जहां पर 444 मामले सामने आए हैं ।
इसके अलावा चतरा, देवघर, गिरीडीह, गढ़वा, गुमला साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम जिले हैं। जहां पर कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ जमशेदपुर में एक 75 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को हरा दिया है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वह अपने घर है।
वहीं दूसरी तरफ पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना के कहर के बीच लगातार मरीज ठीक होते हुए नजर आ रहे हैं। कई ऐसे जिले हैं जहां पर प्लाज्मा भी डोनेट किया जा रहा है और प्लाजमा थेरेपी से लोगों को ठीक किया जा रहा है। इससे पहले पीएम आवास में भी कोरोना ने दस्तक दी थी और यहां पर 18 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन का भी टेस्ट किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS