Coronavirus Lockdown: झारखंड में 30 सितंबर तक बढ़ा लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज भी रहेंगे बंद

Coronavirus Lockdown: झारखंड सरकार ने राज्य में 30 सितंबर तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। इसके मुताबिक कंटेनमेंट जोन में लगी रोक लागू रहेगी। बता दें कि इसके लिए झारखंड सरकार ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
इन चीजों में नहीं रहेगी रोक
झारखंड सरकार ने राज्य में 30 सितंबर तक लॉकडाउन को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कंटेनमेंट जोन में लगी रोक जारी रहने के भी निर्देश सभी जिलों में भेज दिए गए हैं। वहीं झारखंड सरकार ने इस दौरान कंटेनमेंट जोन के बाहर के सभी आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दे दी है।
Government of Jharkhand orders extension of lockdown related restrictions currently in place in the state within the containment zones up to September 30 due to #COVID19. pic.twitter.com/oyhEXF5NAU
— ANI (@ANI) August 28, 2020
जारी रहेगा प्रतिबंध
1. सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक समारोहों पर रोक रहेगी। जिससे भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा न हो पाए।
2. स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे।
3. सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल, जिम रहेंगे बंद
4. बस से एक राज्य से दूसरे राज्य जाने पर रहेगी रोक
5. धार्मिक स्थान रहेंगे बंद
हालांकि धार्मिक स्थानों के मामले में झारखंड सरकार ने कहा है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चर्चा की जा रही है। इसके लिए अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS