झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए कोरोना पॉजिटिव

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए कोरोना पॉजिटिव
X
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

कोरोना ने देशभर में हाहाकार मचा दिया है। अब बड़े-बड़े दिग्गज नेता भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। इसी क्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

ट्वीट करके दी जानकारी

झारखंड के मुख्यमंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि सभी राज्यवासियों को जोहार, मैंने आज अपना कोरोना जांच कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।विगत कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं उनसे अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें। आप सभी से अनुरोध हैं घर पर रहे सुरक्षित रहें।

24 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

झारखंड में अभी तक 24 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि इनमें से 15,369 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। लेकिन कोरोना के 8,442 मामले अभी भी एक्टिव हैं। बता दें कि राज्य में कोरोना से अभी तक 256 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags

Next Story